सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,गिल्ली डंडा,कबड्डी सहित रस्सा कशी के साथ हुई दौड़।

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,गिल्ली डंडा,कबड्डी सहित रस्सा कशी के साथ हुई दौड़।

बड़वानी

Shares

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,गिल्ली डंडा,कबड्डी सहित रस्सा कशी के साथ हुई दौड़।

पानसेमल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ जिसमे विधायक बर्डे सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ विधायक श्याम बर्डे ने अतिथियों के साथ माता सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया।अतिथि सत्कार के बाद उपस्थित जनों ने अपने विचार व्यक्त किए।विधायक श्याम बर्डे ने विद्यार्थियों का होंसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलो का जीवन में बहुत महत्व है,हम अधिकतर विचार करते हे कि खेल कूद करके क्या करेंगे,लेकिन खेल कूद विद्यार्थियों के भीतर नया आत्मविश्वास जगाता हे,इसलिए सभी खिलाड़ियों को भाग लेना चाहिए,बेटा हो या बेटी दोनों में प्रतिभाएं होती है,और खेल भावना एवं अच्छी तैयारियों से खेल खेलने पर उन्हें निश्चित सफलता मिलती है,अपने माता पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करे,खेल सहित अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले ओर अपनी प्रतिभाएं निखारें।सचिन चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आयोजनों का बहुत महत्व है इन्हीं बच्चों में से आगे चलकर बड़े खिलाड़ी बनेंगे।कन्हैया सिसोदिया ने बताया की खेल कूद शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है,उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,गिल्ली डंडा,कबड्डी सहित रस्सा कशी के साथ हुई दौड़।

नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर ने कहा कि खेलो से संगठित रहने, एकाग्रता के साथ आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है,महिलाओं की क्रिकेट टीम ने पूरे विश्व में देश का नाम ऊंचा किया है।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एवं कार्यक्रम के विधानसभा नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनील बागले ने किया,उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के संयोजक राम सोनाने ने कहा सांसद खेल महोत्सव के दौरान अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के खिलाड़ी उत्सव में भाग ले सकते हैं,विलुप्त हो चुके खेलो को उत्सव में शामिल किए हैं।इस दौरान विधायक श्याम बर्डे,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वसावे,गोविंद जोशी,सचिन चौहान खेतिया,राम सोनाने,कन्हैया सिसोदिया,सचिन चौहान,प्रकाश जोशी,संजू सावले,मुरली साटोटे,विक्की सिरसाट,गोलू ठाकुर,भावेश सावले,गुमान वसावे, दीपक गोहील,बापू महाजन,चंद्रकांत महाजन,विकास डावर,ब्लॉक कॉर्डिनेटर पण्डितराज मोरे पार्षदगण,जनप्रतिनिधि,PTI शिक्षक,विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक,विद्यार्थियों नगरवासी मौजूद रहे।पानसेमल विधानसभा में खेल महोत्सव के दौरान 173 टीमों का पंजीयन हुआ हे,जिसमे कबड्डी,खो-खो,क्रिकेट,दौड़, गिल्ली डंडा, रस्साकशी, फुटबॉल,कुर्सी दौड़,नींबू दौड़, तीरंदाजी सहित विभिन्न ग्रामीण एवं पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं शुरू की गईं।

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *