म.प्र.जन अभियान परिषद ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

म.प्र.जन अभियान परिषद ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

बड़वानी

Shares

म.प्र.जन अभियान परिषद ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

पानसेमल।म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा जनजातिय गौरव दिवस के अवसर पर एवं भगवान बिरसा मुंडा की150 जयंती के उपलक्ष्य मे अटल बिहारी वाजपाई शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे सी.एम.सी.एल.डी.पी. पाठ्यक्रम बी.एस.डब्लू.एम. एस. डब्लू. के छात्र छात्राओं की उपस्थित रहे। अतिथि के रूप मे अजय लोहारे(जिला मंत्री अ ज जा मोर्चा), जगदीशभंडारी (जनपद सदस्य), रामदास तरोले (मंडल अध्यक्ष अ ज जा मोर्चा) रहे।मेंटर संदीप पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी।एम .एस. डब्ल्यू.छात्र बसंत पाड़वी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भगवान बिरसा मुंडा को प्रेरणा मानते थे।कार्यक्रम का संचालन मेंटर चेतन चंद्रात्रे ने किया आभार मेंटर डॉ जागीरदार बरडे ने माना।कार्यक्रम में मेंटर्स राजकुमार तापकिरे,कमल आर्य, नवांकुर् समिति से श्याम सिरसाट,मोहन पावरा,तजिंदर कौर सहित सदस्य उपस्थित रहे।

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *