तलून के खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ
बड़वानी। सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारम्भ सांसद खेल महोत्सव खेल स्टेडियम तलून में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच रविवार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी,पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा कराया गया।

महोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा शुभारम्भ घोषणा के साथ हुई। इसके बाद मैदान में खेलों का रोमांच देखते ही बन रहा था। विशेष आकर्षण रहा रस्साकशी प्रतियोगिता, जिसमें सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई इस प्रतियोगिता में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल की टीम विजयी रही।इसके साथ ही परंपरागत खेल गिल्ली-डंडा ने भी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। विद्यार्थी वर्ग ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा कबड्डी,रस्सी खींच, खो-खो,चेयर रेस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।सांसद खेल महोत्सव का यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं का मंच बना,बल्कि सामाजिक सौहार्द,स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेलभावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करता नजर आया। यहे खेल उत्सव मंडल, जनपद,पंचायत स्तर तक होगा जिसमें विजेताओ को पुरस्कार भी दिया जाएगा।
रिपोर्टर – संजय बामनिया

