ग्राम पंचायत ओसवाडा के ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ नहीं मिलने के लगाए आरोप,जनपद कार्यालय में सौंपा आवेदन।
पानसेमल जनपद के ग्राम पंचायत ओसवाड़ा के तहत आने वाले ग्राम चिखलदा में समस्याओं को लेकर ग्रामीण परेशान हो रहे हे,ग्राम में निर्माण कार्यों की राशि निकलने के बाद भी कार्य नहीं करने के आरोप जिम्मेदारों पर लगाए हैं जिसकी जांच हेतु उन्होंने जनपद पंचायत CEO को आवेदन भी सौंपा था जिसके बाद उन्होंने बड़वानी कलेक्टर जाकर जनसुनवाई में भी आवेदन सौंपा है,ग्रामीणों के अनुसार ग्राम में शासकीय गोशाला निर्माण हुआ लेकिन उसके बाद सुचारू रूप से संचालन नहीं हो पाया है ,इस बारे में जनपद पंचायत कार्यालय एवं पशु चिकित्सक डॉक्टर इंदरसिंह दोहरे से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा गोशाला निर्माण करवाया गया। गोशाला संचालन हेतु गोशाला का पंजीयन जरूरी है जिसके बाद आवारा या दान दिए हुए या जब्तशुदा पशुओं को रखकर संचालन किया जा सकता है।गोशाला में पशुओं का उपचार पशु चिकित्सालय द्वारा किया जाएगा।वही इस पूरे मामले को लेकर ग्राम पंचायत सचिव रामदास तमखाने ने बताया कि खेत तालाब की राशि संबंधित हितग्राही के खाते में आती हैं और उनके द्वारा दिए गए जॉब कार्ड के खातों में जमा की जाती,वृक्षारोपण को लेकर उन्होंने बताया कि खेल मैदान के पास वृक्षारोपण किया गया है अन्य कार्य जो शेष है उन्हें भी करवाया जाएगा।साथ ही PM आवास योजना को लेकर उनका कहना है कि जिन हितग्राहियों का सर्वे किया जा चुका है उन्हें योजना में लाभ देने हेतु प्रक्रिया में लिया गया है।जिन हितग्राहियों का PM आवास शेष है उनका भी सर्वे करवाकर योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।

