कलेक्टर ने दिव्यांग दम्पत्तियों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की
बड़वानी – कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत तीन दिव्यांग दम्पतियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पानवा निवासी दिव्यांग दम्पति श्री कालिया एवं श्रीमती पेरवी, जनपद निवाली के ग्राम सिलदड के राधेश्याम एवं पत्नी लीलावती, जनपद पंचायत सेंधवा के ग्राम शिवन्या चचरियापाटी के आतरिक एवं पत्नी पत्नी रेहदिया को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने दम्पति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। श्रीमती सिंह ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के सभी पात्र दिव्यांगजन इस योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का समय पर और आसानी से लाभ उठा सकें। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री रौनक सोलंकी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

