कलेक्टर ने भारतीय किसान संघ से की चर्चा

कलेक्टर ने भारतीय किसान संघ से की चर्चा

बड़वानी

Shares

कलेक्टर ने भारतीय किसान संघ से की चर्चा

बड़वानी – बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान नागलवाडी क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था, एमएसपी पर कपास खरीदी एंव भावांतर भुगतान योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में उप संचालक कृषि श्री केएल वास्केल, मालवा प्रांत अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण पटेल, जिला अध्यक्ष श्री भगवान पटेल, संभाग सदस्य श्री मोहन यादव, संभाग सदस्य श्री मंसाराम पंचोले, जिला मंत्री श्री कमल तोमर, जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश खरते, जिला सह मंत्री श्री अंकित मालवीया, जिला सह मंत्री श्री ऋषिकेश पाटीदार, जिला युवा वाहिनी संयोजक श्री संतोष काग, जिला सदस्य जितेंद्र तोमर, राजपुर तहसील अध्यक्ष श्री श्याम कच्छावा, राजपुर तहसील मंत्री श्री छोगालाल गंधवानी ,ठीकरी तहसील अध्यक्ष श्री लोकेंद्र धनगर, अंजड़ तहसील अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौहान, श्री जितेंद्र मेवाडे सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *