श्री जीएल ओसारी जेल अधीक्षक के पद से हुए सेवा निवृत,गृहग्राम मे हुआ सम्मान समारोह।
धार। ग्राम सिलोटिया निवासी श्री गिरधारीलाल ओसारी जेल अधीक्षक के पद से सेवा निवृत हुए जिनके आगमन पर भव्य स्वागत हुआ।वे वर्ष 1985 से विभाग में सेवारत रहे,उन्होंने अपने सेवाकाल में केंद्रीय जेल इंदौर,केंद्रीय जेल ग्वालियर, केंद्रीय जेल उज्जैन,केंद्रीय जेल बडवानी,जिला जेल राजगढ़, जिला जेल झाबुआ,उप जेल महु, उप जेल खाचरोद,जिला जेल खरगोन जेल पर सेवा दी।श्री औसारी ने आरक्षक के पद से भर्ती होकर जेल अधीक्षक के पद तक सफर किया यह उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अच्छे कार्य किए।उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति दबाव पसंद नहीं रहा।श्री ओसारी 31/10/25 को सेवानिवृत हुए हैं। उनकी सेवा निवृत्ति के अवसर पर उनके परिजनों द्वारा दिनांक 9/11/ 2025 को ग्राम सिलोटिया जिला धार में स्वागत समारोह रखा गया है।परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

