मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम धनोरा में दुग्ध उत्पादक पशुपालकों की कार्यशाला का हुआ आयोजन
कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत धनोरा में डिप्टी कलेक्टर शक्तिसिंह चौहान की अध्यक्षता में दुग्ध उत्पादक पशुपालकों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला में नोडल अधिकारी डा. एन. के. गुप्ता ने पशुओं में दूध उत्पादन बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी । बैठक में गाँव में दूध आधारित वैल्यू एडेड प्रोडक्ट निर्माण, गौ आधारित उद्योग, जैविक खेती और ग्रामीण डेरी इकाइयों को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई।अधिकारियों द्वारा पशुपालकों को वैज्ञानिक डेयरी पद्धति,नस्ल सुधार एवं पशु स्वास्थ्य,जैविक खाद निर्माण,दूध प्रसंस्करण एवं वैल्यू एडिशन मॉडल, सरकारी योजनाओं एवं सब्सिडी का लाभ के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस दौरान पशुपालन विभाग से जिला नोडल अधिकारी डा अनिता बघेल, बोरलाय प्रभारी मनोज कनासिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा.राजेश पारोदार ने किया व आभार हरिराम राठौर ने व्यक्त किया।

