पानसेमल विधानसभा के निवाली तहसील में शुरू होगा विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय,क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ।

पानसेमल विधानसभा के निवाली तहसील में शुरू होगा विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय,क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ।

बड़वानी

Shares

पानसेमल विधानसभा के निवाली तहसील में शुरू होगा विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय,क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के साथ ही जनता की सुविधाओं के मद्देनजर योजनाए बनाकर कार्यों की अनुशंसा कर स्वीकृति प्राप्त की जा रही है उसी कड़ी में विधानसभा के निवाली तहसील में विधायक श्याम बर्डे के निरंतर प्रयासो से ऊर्जा विभाग द्वारा नवीन विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। निवाली क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए उनकी लगातार मांग रही,वर्तमान में उन्हें करीब 20 किलोमीटर पलसूद विद्युत वितरण कार्यालय पर जाना पड़ता था।

पानसेमल विधानसभा के निवाली तहसील में शुरू होगा विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय,क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ।

स्वीकृति के बाद सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है विधायक ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता हूं,कार्यालय की स्वीकृति के बाद उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्यों,शिकायतों के समाधान और आवश्यक सेवाओं का लाभ अब निवाली में आसानी से हो सकेगा। इससे नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति का भी लाभ मिलेगा।इस उपलब्धि क्षेत्र के संपूर्ण विकास की दिशा में एक कदम आगे हो जाएगा तथा इस पहल से जन-जीवन मे सुविधा मिलेगी,विधायक ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हे। साथ ही इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉक्टर मोहन यादव एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया है।

सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *