यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित युवा नेता विवेक चौधरी बने विधानसभा अध्यक्ष,वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद,कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं।
पानसेमल विधानसभा सहित अन्य स्थानों पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के निर्वाचन के बाद उनकी घोषणा की है।पानसेमल विधानसभा के लिए हुए चुनाव में युवा नेता विवेक चौधरी को 1509 वोट मिले ओर वे विधानसभा अध्यक्ष बने, उनको मिले नए दायित्व पर परिवार के सदस्यों सहित मित्रो एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।इसी के साथ यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य गोयल,युवा चंद्रप्रकाश शितोळे जिला महासचिव,यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पानसेमल पियूष चौधरी एवं राज चौहान जिला महासचिव तथा तिरथसिंह पलसूद ब्लाक अध्याक्ष,रामू पदमोर खेतीया सुरेश तरोले निवाली अध्यक्ष बने हैं।नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष विवेक ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने का निरन्तर प्रयास करूंगा साथ वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।उनका पलसूद आगमन पर कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरीष जयस्वाल एवं ब्लॉक कमेटी द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।सभी ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई दी है।

