ग्राम मनकुई निवासी बने असिस्टेंट प्रोफेसर,परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई।
पानसेमल तहसील के ग्राम मनकुई निवासी दिनेश रावसिंह खेड़कर का असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र से सिलेक्शन हुआ। इस उपलब्धी के बाद उन्हें शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।ग्राम मनकुई में किसान परिवार में जन्मे दिनेश ने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उन्होंने बताया की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित हुआ हूँ, तो यह क्षण मेरे लिए केवल एक पद या उपलब्धि नहीं,बल्कि मेरे माता-पिता के सपनों का साकार रूप है।मेरे पिता ने हमेशा यह सिखाया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।सीमित साधनों के बीच भी उन्होंने मेरे सपनों को सीमित नहीं होने दिया। वहीं मेरी माँ ने अपने स्नेह,धैर्य और प्रेरणा से मुझे यह विश्वास दिया कि हर कठिन परिस्थिति का सामना सहजता से किया जा सकता है।
आज मैं जो भी हूँ, वह उनके आशीर्वाद, उनके विश्वास और उनके निस्वार्थ प्रेम का परिणाम है।यह उपलब्धि पूरी तरह मेरे माता-पिता को समर्पित है।वे 8 वर्षों से इसकी तैयारियों में जुटे थे,वर्ष 2022 में MPPSC के द्वारा आयोजित सहायक प्रध्यापक परीक्षा राजनीति शास्त्र में देते हुए उत्तीर्ण हुए।

