विहिप बजरंग दल ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस, पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान को किया याद,
पानसेमल नगर के सेवा भारती कार्यालय पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया,जिसमें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सहित महानायकों के अमूल्य योगदान को याद किया गया।कार्यकम के दौरान विभाग प्रशिक्षण प्रमुख विरेंद्र शुक्ला,प्रखंड संयोजक हरि जाधव ने भगवान बिरसा मुंडा के सर्व समाज हेतु लिए कार्यों के बारे में बताया,ओर उन्होंने कैसे तत्कालीन समय में अपने दृढ़ संकल्प से एक नई क्रांति को शुरू कर सफल बनाया था।उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर,उनके विचारों को हर भारतवासी तक ले जाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड, जिला एवं विभाग पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

