राष्ट्रीय युवा दिवस पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
पानसेमल।श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर महाविद्यालय में रेड क्रॉस कार्यक्रम के अंतर्गत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं।कार्यक्रमों की शुरुआत सर्वप्रथम विद्या की देवी माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, सरस्वती वंदना तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्राचार्या प्रो. संगीता भंडारी ने की।इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. संगीता भंडारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए डॉ. मंजुला चौहान ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सहभागिता के लिए प्रेरित किया।डॉ. सुनील बागले ने कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है, इसलिए युवाओं को सदैव देश एवं समाज के हित में कार्य करना चाहिए।भाषण प्रतियोगिता में रिक्षिता भंडारी, गुरुचरण भंडारी,अर्जुन सोलंकी, योगिता माली,राजू जाधव, मनीषा डूडवे, रविन आर्य, भारत पटेल, अनिल मेहता, पूनम चौहान सहित कुल 21 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक अर्जुन सोलंकी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. सुभाष मंडलोई ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

