बुजुर्ग महिला को झांसा देकर अज्ञात बदमाशों ने उढ़ाए कीमती आभूषण,मन्नत की बात बताकर लगाई चपत,घटना की जांच में जुटी पुलिस।
शातिर और संदिग्ध बदमाशों का बाइक पर जाते हुए फुटेज आया सामने,
पानसेमल थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने झांसा देकर सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला को मन्नत की राशि मंदिर में चढ़ाने के बहाने सोने के अभूषण उठाए हैं।घटना नगर के दुर्गा मंदिर के निकट हुई जहां वार्ड निवासी करीब 70 वर्षीय श्रीमती मंगला एकनाथ सोनी प्रतिदिन की तरह मंदिर में पूजन हेतु निकली जिसके बाद उन्हें रास्ते में दो बदमाश मिले ओर उनसे पूछा कि मंदिर कहां पर है उन्हें मन्नत के नाम पर मंदिर में अपनी मन्नत की राशि भगवान को चढ़ाना है,उन्होंने राशि निकाली और कहा कि मन्नत के अनुसार राशि में सोने के जेवर टच करना हे और फिर भगवान को चढ़ाना है इस बीच महिला ने राशि को सोने के आभूषणों टच करवाए,लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसे टच नहीं करवाना सोने के आभूषणों को पुड़िया बनाकर रखना है जिसके बाद महिला ने सोने के आभूषणों को निकालकर रखा ओर उन्हें मंदिर में रख दिया, लेकिन उन्होंने बहुत ही शातिर तरीके से सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी के बाद पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों पर लगे CCTV फुटेज चेक किए जा रहे हैं,वही शातिर आरोपियों की तलाश जारी है।आपको बता से मंदिर के निकट ही FRV वाहन खड़ा रहता हे लेकिन शातिर बदमाशों ने बहुत ही चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया।पुलिस द्वारा नगर के बस स्टैंड,पेट्रोल पंप सहित आसपास की दुकानों पर लगे CCTV फुटेज जांच कर पूछताछ की जा रही हैं।वही अब शातिर बदमाश ठगी के नए नए तरीके अपनाने लगे है जिनके झांसे में आकर आमजनो को खामियाजा भुगतना पड़ता है।सभी को ऐसे जालसाजों ओर ठगो से बचना चाहिए।श्रीमती सोनी के पुत्र किरण सोनी ने बताया की सोने के आभूषणों की कीमत करीब 1 लाख रुपए से अधिक राशि की है।पुलिस थाने पर घटना की सूचना दी गई जिसके बाद थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने पुलिस टिम के साथ घटना स्थल व अन्य स्थानों पर पूछताछ की हैं।

