ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग बालिका को ढूंढ कर किया दस्तयाब

ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग बालिका को ढूंढ कर किया दस्तयाब

बड़वानी

Shares

ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग बालिका को ढूंढ कर किया दस्तयाब

पानसेमल। पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर व्दारा गुम इंसानो की दस्तयाबी हेतु एक विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत शीघ्र पता लगाने के निर्देश दिए गए ,उनके निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में, थाना पानसेमल पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की।दिनांक 05.01.2025 को फरियादी ने बताया कि मेरी 17 वर्ष नाबालिक लड़की कुमकुम कही चली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पानसेमल पर अपराध क्र. 05/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अपहर्ता की तलाश के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए और साइबर सेल की मदद से नाबालिग बालिका को खेतिया से ढूंढ कर दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया।कार्यवाही में थाना।प्रभारी पानसेमल निरी. मंशाराम वगेन, सउनि धनेश्वर पाटील, महिला प्रआर अनिता ,उनि. रितेश खत्री (सायबर सेल प्रभारी बड़वानी), प्रआर. योगेश पाटील (सायबर सेल बड़वानी) की सराहनीय भूमिका रही।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *