शासकीय महाविद्यालय में PM उषा के अंतर्गत प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पानसेमल में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पीएम उषा सॉफ्ट कम्पोनेंट -5(GIEI) के अंतर्गत अग्रणी महाविद्यालय बड़वानी तथा उद्यमिता विकास केंद्र म. प्र.(सेडमैप), भोपाल के सहयोग से दिनांक 15/12/25 से 29/12/25 तक छात्राओं को हैंडमेड आइटम्स (हैंडक्राफ्ट) के प्रशिक्षण काआयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षिका श्रीमती संगीता शर्माजी के मार्गदर्शन में छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं।इसके पूर्व पूर्णिमा नांदले के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण के माध्यम से अभी तक छात्राओं ने हैंडमेड आइटम्स जैसे वंदनवार, डेकोरेटिव थाली, थालीपोश, फूलदान,पेन स्टैंड,नमकदानी, मैक्रम से बने आइटम तथा जूट से बने विभिन्न प्रकार के डेकोरेटिव आईटम्स को बनाना सिखा।आगे भी इसी तरह से ओर भी उपयोगी वस्तुएं जिन्हें घर के ही वेस्ट सामान से बनाया जा सके ,सीखेंगे। उपरोक्त प्रशिक्षण के दौरान ही छात्राओं के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था रखी गई । प्रशिक्षण में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता भंडारी का भी विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग छात्राओं को मिल रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षणों के माध्यम से न केवल छात्राओं का कौशल विकसित होता है बल्कि उन्हें भविष्य में भी कम लागत में स्वयं का रोजगार शुरू करने में आसानी होगी। इससे छात्राएं स्वयं को आत्मनिर्भर सक्षम एवं सशक्त बना सकती हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ.निशा वास्कले एवं प्रो वंदना यादव का भी कहना है कि छात्राएं उक्त प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रही है। निश्चित तौर पर प्रशिक्षण के पश्चात छात्राएं स्वयं के रोजगार हेतु खुद को आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाने में सक्षम हो पायेगी।
पानसेमल/सतीश केवट

