व्यापारी संघ ने मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन,किसानो ने करीब 4 घंटे किया चक्का जाम।
पानसेमल नगर कृषि उप मंडी में गुरुवार को व्यापारी संघ द्वारा मंडी सचिव एल एस सेनानी एवं थाना प्रभारी मंशाराम वगेन को समस्या बताई एवं ज्ञापन सौंपा गया।व्यापारियों ने सुरक्षा सहित अन्य विषयो को लेकर चर्चा की।व्यापारियों ने कहा कि हमे सुरक्षा कौन प्रदान करेगा।बीते दिनों तोल कांटे को लेकर जो असमंजस्य था उसको लेकर जांच कराई गई जिसमें नाप तोल अधिकारी अंबिकेश चौहान द्वारा कांटे जांच की गई थी उनके अनुसार कांटा प्रावधान के अनुसार सही पाया गया।जिनिंग संचालक शुभम अग्रवाल ने बताया कि कांटे में तोल को लेकर असमंजस्य की स्थिति थी जो जांच के बाद सही पाया गया,

किसानो के लिए हर संभव सहयोग के लिए प्रयासरत है।वही व्यापारी संघ द्वारा सुरक्षा की मांग करते रैली निकाली गई एवं पुलिस थाने पर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया।मंडी में खरीदी बंद करने की बात को लेकर किसानों ने चक्काजाम भी किया।

जिसकी जानकारी मिलने के बाद SDM एवं व्यापारियों के बीच चर्चा की ओर मंडी में खरीदी शुरू करवाई लेकिन इस बीच फिर किसानो का हंगामा हुआ जिसके बाद मौके पर SDM रमेश सिसोदिया,तहसीलदार सुनील सिसोदिया,थाना प्रभारी मंशाराम वगेन खेतिया थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश द्वारा किसानो से चर्चा की लेकिन किसान नहीं माने और वापस बैठ गए लगातार प्रयासों के बाद करीब 4 घंटे बाद जाम हटा,और मंडी में नीलामी फिर से शुरू हुई।इस दौरान स्कूली बच्चे सहित आने जाने वाले राहगीर परेशान हुए।जानकारी के बाद मंडी सचिव एल एस सेनानी भी पहुंचे।इस दौरान मंडी,राजस्व कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

