निजी क्षेत्रों की कंपनियों में कार्य करने के इच्छुक बेरोजगार, रोजगार कार्यालय में करे संपर्क।
बड़वानी। मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जाना है। इस हेतु नगरीय क्षेत्र के वार्ड पार्षद एवं ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवो से अनुरोध है कि अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेरोजगार आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो तथा शैक्षणिक योग्यता 8वी से अधिक हो। निजी क्षेत्र की कंपनियां पीथमपुर जिला धार, ग्राम खलबुजुर्ग, निमरानी, भीलगाव जिला खरगोन में है । कंपनी में रहने के लिए निःशुल्क सुविधा है । पति-पत्नि परिवार को साथ में रहने की सुविधा भी उपलब्ध है। वेतन 9000 से 12000 प्रतिमाह है। समय-समय पर वेतन की वृद्धि होती रहेगी। निजी क्षेत्रों की कंपनियों में कार्य करने के इच्छुक बेरोजगार आवेदकों की सूची इस कार्यालय की ईमेल आईडी deobdwni@gmail.com पर प्रेषित करे ताकि आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित कराया जा सके। कंपनियों में जाने के इच्छुक आवेदक नगर पालिकाओं/जनपद पंचायतों मे जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते है।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

