कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा वर्ष 2026, कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा वर्ष 2026, कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बड़वानी

Shares

कृषक कल्‍याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा वर्ष 2026, कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बड़वानी। मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने के निर्णय के तहत राज्‍य स्‍तरीय शुभारंभ 11 जनवरी को जम्‍बूरी मैदान भोपाल से मुख्‍यमंत्री डॅा. मोहन जी यादव द्वारा किया गया । जिलें में ”कृषक कल्‍याण वर्ष 2026” कार्यक्रम मे मुख्‍यमंत्री डॉ॰ मोहन यादव के भोपाल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्‍द्र बडवानी में समस्‍त कृषकों को दिखाया गया । जिले के सभी विकासखण्‍डों में जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषक कल्‍याण रथ को हरी झंडी देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ”कृषि रथ” का उदेश्‍य कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों पशुपालन, उद्यानिकी, एवं मत्‍स्‍य पालन के बीच सीधा संवाद स्‍थापित कर नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकी की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है ।कृषि रथ प्रत्‍येक विकासखण्‍ड में कृषक कल्‍याण रथ एक माह में समस्‍त ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती,मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्‍व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधिकरण,कृषि को लाभकारी व्‍यवसाय बनाने के उपाय, विभागीय योजनाएं, ई-टोकन उर्वरक वितरण व्‍यवस्‍था तथा पराली प्रबंधन से संबधित योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा जिससे कृषक कल्‍याण वर्ष की भावना को ग्राम स्‍तर तक पहुचाया जा सके।कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगणों,उपसंचालक कृषि ,कर्मचारियों एवं अन्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ को रवाना किया गया। जिले के समस्‍त विकासखण्‍डों में भी स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर ”कृषि रथ” को रवाना किया गया।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *