शासकीय विधायक में पदस्थ शिक्षक ने विद्यार्थियों के स्थित मनाया दीपोत्सव,विद्यालय परिसर में लगाए दीप।
पानसेमल।वर्ष के सबसे बड़े त्योहारों के रूप में मनाए जाने वाले दीपावली पर्व पर सभी अपने करीबी एवं परिवारो के बीच मनाते हैं और एक दूसरे को बधाई देकर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।वही त्योहारों के दौरान शिक्षक भरतसिंह वाघ करीब 4 वर्षों से विद्यार्थियों के बीच देश दीपावली का उत्सव मनाते आ रहे हैं, पानसेमल विकासखंड अंतर्गत वांगरा संकुल केंद्र के सकराली खुर्द स्थित देव बयडि शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक भरतसिंह वाघ द्वारा शाला के बच्चो और फलिया वासियों के साथ दीपावली उत्सव हर्षौल्लास से मनाया।

विकास खंड की पहली शाला है जहां शाला स्तर पर बच्चों और पालकों के साथ दीपावली उत्सव मनाने की शुरुवात हुई।FLN के मास्टर ट्रेनर भरतसिंह वाघ को शाला स्तर पर नित नए नवाचार के लिए पूर्व में भी जिला,राज्य स्तर से सम्मानित किया जा चुका है,दीपावली उत्सव में सरपंच उदयसिंह चौहान,संकुल प्राचार्य प्रताप चौधरी,गांव पटेल चंपालाल मोरे,भूरासिंह पटेल,सूरसिंह जामसिंग,रमेश मोरे,नानसिंह तरोले,नेवसिंह तरोले कनसिंह मोरे उपस्थित थे।

