नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का किया स्वागत,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने रखे अपने विचार।
पानसेमल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित प्रदेश भर में अध्यक्ष पद की घोषणा PCC चीफ द्वारा की जा चुकी हैं,जिसके बाद अब ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठकों एवं स्वागत का दौर जारी है।नगर की बृजधाम कालोनी स्थित कष्टभंजन हनुमान मंदिर में शनिवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें पानसेमल नगर के नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि पाटिल का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।उपस्थित ब्लॉक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।रवि पाटिल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन एवं पार्टी की रीति नीति से संगठन को मजबूत करने की बात कही है।साथ ही नगर के वार्ड 2 एवं वांगरा में सरपंच के उपचुनाव में जीत को लेकर भी उपस्थित जनों के सामने अपनी बात रखी है।इस दौरान कृष्णा चौधरी,प्रकाश जैन,अजय मिश्रा,दूरसिंह खेड़कर,महेश वर्मा,कमल राजपूत,सुभाषराव शितोले,लालसिंह पवार,राधेश्याम जगताप,दारासिंह ब्राह्मणे,बाबूलाल मोरे,अर्जुन मौरे,मदन जामू,महेश चौहान,विवेक चौधरी,पीयूष चौधरी,दिनेश राजपूत,सुमित नाइक,अमित शर्मा,संदीप छाबड़ा,दिलीप सोलंकी,नरेंद्र सिकलीकर,जगन् अप्पा,मोतीलाल चौधरी,अमित शर्मा,सुमित नायक,विष्णु बंजारा,धनराज पाटिल,धनराज सिरसाठ,कृष्णा पाटिल,संदीप छाबड़ा,प्रेमसिंह राजपूत,अशोक पवार,शुभम खलाने,सुरेश खलाने,चंपालाल,गोपाल भंडारी,शिवराम पवार,सहित ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पानसेमल/सतीश केवट

