सांसद एवं विधायक ने शिक्षकों की लगाई क्लास,राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका बताई,शिक्षकों के नवाचार की सराहना की।

सांसद एवं विधायक ने शिक्षकों की लगाई क्लास,राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका बताई,शिक्षकों के नवाचार की सराहना की।

बड़वानी

Shares

सांसद एवं विधायक ने शिक्षकों की लगाई क्लास,राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका बताई,शिक्षकों के नवाचार की सराहना की।

सेवानिवृत शिक्षकों सहित राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का किया सम्मान।

पानसेमल। ब्लॉक के शिक्षको द्वारा ब्रज धाम कॉलोनी में स्नेह सम्मलेन का आयोजन हुआ। जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी,विधायक श्याम बर्डे सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं वरिष्ठजन सम्मिलित हुए।शिक्षको द्वारा हाल ही में PMUMS के माध्यम से नवाचार शुरू किया हे जिसमें साथी शिक्षक की आकस्मिक मृत्यु के बाद दिवंगत शिक्षक के परिवार को 32 लाख एवं 40 लाख की राशि एकत्रित कर आर्थिक सहायता सीधे खाते में जमा की गई जिसके बाद शिक्षक साख संस्था बनाकर शिक्षकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की योजना बनाई जा रही हैं।स्नेह सम्मलेन में सरस्वती पूजन के बाद अतिथि सत्कार हुआ, सांसद डॉ.सुमेरसिंह सोलंकी,विधायक श्याम बर्डे सहित अतिथियों ने अपने विचार रखे।क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने कहा कि शिक्षा के रूप में भी हम समाज सेवा कर सकते है,जिस प्रकार यह स्नेह सम्मलेन आयोजित किया हे उसी प्रकार प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन होने चाहिए।बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही मौलिक कर्तव्यों,संस्कारों की भी जानकारी दे।बच्चों को कैसे अच्छी शिक्षा दे ओर उनका रिजल्ट उत्कृष्ट कैसे बनाए इस ओर प्रयास किया जाना चाहिए।शिक्षक में ताकत होती हैं कि वह श्रेष्ठ भारत में श्रेष्ठ व्यक्ति का निर्माण कर सकते है।सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने स्नेह सम्मलेन की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक लगातार नए नवाचार करते हे।उन्होंने शिक्षक से प्राध्यापक तक का सफर तय किया हे और कई अनुभव प्राप्त किए,उन्होंने कहा कि शिक्षक साथियों को लगता है कि राजनैतिक जीवन बड़ा सरल होता हे लेकिन राजनीतिक जीवन में कितनी परेशानी आती ये हम जानते है,शिक्षको से कहा कि हम भारत भूमि पर कही भी रहकर बच्चों का स्वर्णिम भविष्य बनाएंगे इसका संकल्प लेते हैं।सचिन चौहान ने कहा कि शिक्षको की कड़ी मेहनत है जो बच्चों को शिक्षा देते हैं उससे ही दिशा ओर दशा तय होती है, दुर दराज इलाको में भी अपनी शिक्षा का अलख जगाते है। राम सोनाने ने कहा कि शिक्षक खुद तपता है ओर दूसरों को प्रकाश देता है कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए शिक्षको की आर्थिक मजबूती के लिए साख संस्था को अच्छी पहल बताया।अश्विनी मिश्रा ने बताया कि कई वर्षों बाद स्नेह सम्मलेन का आयोजन हुआ जिसमे 14 सेवानिवृत्त एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने वाले 5 अन्य शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।स्नेह भोज के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।इस दौरान सांसद सुमेरसिंह सोलंकी,विधायक श्याम बर्डे,जनपद पंचायत अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,नप खेतिया अध्यक्ष खेतिया दशरथ निकुम,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिला विनोद वसावे,थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,बीईओ विनोद पाटीदार,नप उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी, सचिन चौहान,राम सोनाने,चंद्रकांत महाजन, चेनसिह गदरे,रामचंद्र सोनीस,रवींद्र पाटिल,विक्रम अछालिया,अजय मिश्रा,दिलीप राव शितोले,मोहम्मद वाइस शेख,शिक्षक साख संस्था निवाली महेंद्र गोयल,अनिल मिश्रा,जगदीश गुजराती,अजय यादव,अनिल जोशी सहित करीब 800 शिक्षक शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी ने किया आभार श्याम वास्कले ने किया।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *