दिवंगत शिक्षक को संगठन के माध्यम ₹32,00,000 से अधिक की सहायता राशि मिली,दतिया जिले में थे पदस्थ।

दिवंगत शिक्षक को संगठन के माध्यम ₹32,00,000 से अधिक की सहायता राशि मिली,दतिया जिले में थे पदस्थ।

बड़वानी

Shares

दिवंगत शिक्षक को संगठन के माध्यम ₹32,00,000 से अधिक की सहायता राशि मिली,दतिया जिले में थे पदस्थ।

पानसेमल PMUMS कर्मचारी शिक्षक संघ द्वारा दिवंगत कर्मचारी परिवार को कल्याण कोष के माध्यम से 32 लाख से अधिक कि सहायता प्रदान की गई। मध्यप्रदेश के PMUMS शिक्षक संघ द्वारा कर्मचारी कल्याण कोष योजना के तहत मात्र 15 दिनों मे सीधे दिवंगत साथी के नॉमिनी सदस्य के खाते में ट्रांसफर की गई।दरअसल दिवनगत शिक्षक दिलीप सिंह लोधी जो शा. प्रा.विद्यालय मनका जिला दतिया मे पदस्थ थे उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद दिवंगत शिक्षक के परिजन के खाते मे प्रति शिक्षक 100₹ के सहयोग से यह राशि संकलित कि गई थी।शिक्षको द्वारा उनके नॉमिनी खाते मे सीधा पैसा जमा किया गयाl यह पुनीत कार्य PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष के प्रांतीय संस्थापक सतीश खरे,प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर अरजरीया,प्रान्त सहयोजक पवन खरे के मार्गदर्शन मे किया गया।उन्होंने बताया की प्रदेश के 55 जिलों कि सहयोगी टीम ने सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l 60 हजार से अधिक शिक्षक इस योजना से जुड़ चुके है l जिला अध्यक्ष रघुवीर सोलंकी,पानसेमल ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सोनवने ने बताया कि सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से दिवंगत साथी शिक्षक के नॉमिनी के खाते मे सहयोग राशि भेजी जाती है। साथ ही संघटन के पोर्टल पर किये गए सहयोग राशि कि पूरी जानकारी रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अपलोड कि जाती हैँ पुरे जिले मे शिक्षक ही एक दूसरे का तकनिकी सहयोग करते हैँ।जिले के समस्त शिक्षकों जिनके द्वारा सहयोग किया गया हैँ उनका आभार जताया एवं आगामी कार्ययोजना अनुसार ही समस्त साथी कार्य करते रहेंगे।

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *