संकल्प से समाधान योजनान्तर्गत हुआ शिविर का आयोजन।

संकल्प से समाधान योजनान्तर्गत हुआ शिविर का आयोजन।

बड़वानी

Shares

संकल्प से समाधान योजनान्तर्गत हुआ शिविर का आयोजन।

बड़वानी। पाटी नाका वार्ड नम्बर 23 रामकुल्लेश्वर वार्ड पर संकल्प से समाधान अभियान एवं जल सुनवाई अभियान अंतर्गत शिविर 19 जनवरी 2026 को आयोजन किया गया। जिसमे स्व. सहायता समूह की महिला अमृत सखी द्वारा पोर्टेबल टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य किया गया । जिसमें कुल 04 आवेदन पाईप लाईन लिकेज/मरम्मत व कम दबाव से पानी आने के संबंध में एवं वार्ड क्रमांक 18 एवं 23 तक 22 पेयजल नमूनों की जॉच की गई ।जिसमें पेयजल पीने योग्य पाया गया । साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओ के आवेदन प्राप्त कर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किये गए। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 05 वृध्दावस्था पेंशन योजना.07 विधवा पेंशन 01 संबल योजना 03 जलकर एवं सम्पत्तिकर एन.ओ.सी. 14 आवेदन कुल 30 आवेदन प्राप्त हुवे ।
संकल्प से समाधान योजनान्तर्गत किया गया हितग्राहियो को लाभो का वितरण मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कु चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग की श्पीएम स्वनिधि योजनाश् के अंतर्गत 8 हितग्राहियों को ऋण राशि का वितरण किया, जिनमें रजनी बाई, जाकिर मोहम्मद मंसूरी और शब्बीर शाह को 50,000-50,000 रुपये, नजमा शेख को 25,000 रुपये तथा माया बाई गोले, जया मेघवाल, सुनीता रावत व रीतू यादव को 15,000-15,000 रुपये के हितलाभ प्रदान किए गए। साथ ही, श्रम विभाग की श्मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत रामेश्वर सोनी, मनीषा भालसे, माधुरी राठौड़ एवं शैलेंद्र डावर को नवीन पंजीयन कार्ड वितरित किए गए और मनीषा निरगुणे को योजना के अंतर्गत 2 लाख स्वीकृत अनुग्रह सहायता राशि प्रदाय की गई। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजनान्तर्गत श्री रामेश्वर सोनी, श्रीमती मनीषा भालसे, श्रीमती माधुरी राठौड, श्री शैलेन्द्र डावर तथा मनीषा निरगुडे को संबल पंजीयन कार्ड वितरित किेये गये। शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, वार्ड पार्षद श्री कौशर मंडवाड़ा, श्री मोहन बामनिया, श्री राधा कैलाश सोलंकी श्री प्रमोद गेहलोत पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *