ट्रांसफार्मर सिंगल फेज लाइट की व्यवस्था सहित किसानो की समस्याओ के निराकरण हेतु भारतीय किसान संघ ने SDM एवं वन विभाग को सौंपा ज्ञापन।
पानसेमल। भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एस डी एम पानसेमल रमेश सिसोदिया एवं वन विभाग में ज्ञापन सौंपा है।किसानो ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र व जंगल, खेतो में तेंदुआ होने से किसानों व मजदुर वर्ग में डर बना हुआ है।किसान मधु रघुनाथ पटेल के खेत में व दिनेश ईसी के खेत में भी तेंदुआ के पगमार्क देखे गये। मधु पटेल के पशु बाड़े में वन्य प्राणी ने बछड़े का शिकार भी किया था जिससे कि आसपास के किसानों में भय का माहौल है।किसानो एवं क्षेत्रवासियों ने पिंजरा लगाकर जानवर को पकड़ने की मांग की है।

खेतों में सिंगल फेज लाईट शुरू करने एवं ग्राम निसरपुर में पुलिया के ग़ड्डो को अविलंब भरने एवं विद्युत विभाग में ट्रांसफार्मर ले जाने हेतु चेन कुप्पे,आइल की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं मिलने की मांग उठाई है।इस दौरान तहसील अध्यक्ष यशवंत भीला चौधरी किशोर हरसोला,रवि पटेल,अविनाश मराठे,दिनेश ईशी,प्रकाश चौहान,अनिल चौहान,मदन चौहान,लक्ष्मण जाधव,नरसिंह जाधव,महेश पवार,रोहिदास सोनिस मौजूद रहे।
पानसेमल किशन जगताप की रिपोर्ट

