लूट की घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

लूट की घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बड़वानी

Shares

लूट की घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बढ़वानी। दिनांक 23.12.2025 को कस्बा राजपुर–पलसूद रोड पर घटित लूट की गंभीर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा थाना राजपुर प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 23.12.2025 को फरियादी मोहनलाल पिता गिरीराज अग्रवाल,निवासी पलसूद रोड, राजपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके घर में उसकी बहू अकेली थी। इसी दौरान घर के पीछे के दरवाजे से दो अज्ञात व्यक्तियों ने प्रवेश कर कपड़े से उसका मुंह दबाया, चाकू दिखाकर डराया एवं घर की तिजोरी की चाबी लेकर नकद ₹2,00,000/- तथा कुछ सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 785/25, धारा 332(b), 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा थाना राजपुर प्रभारी श्री विक्रम सिंह बामनिया एवं थाना स्टाफ के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीड़ित एवं साक्षियों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए गए।पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना गहनता से की जा रही है एवं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *