उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर हुईं खेल प्रतियोगिताएं,सांसद ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित,महाविद्यालय स्टाफ से की चर्चा।

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर हुईं खेल प्रतियोगिताएं,सांसद ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित,महाविद्यालय स्टाफ से की चर्चा।

बड़वानी

Shares

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर हुईं खेल प्रतियोगिताएं,सांसद ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित,महाविद्यालय स्टाफ से की चर्चा।

पानसेमल विधानसभा सहित अन्य स्थानों पर सांसद खेल महोत्सव के तहत खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।मंगलवार आयोजित कार्यक्रम में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल शामिल हुए,सरस्वती पूजन के बाद अतिथियों ने उद्बोधन दिया। सांसद पटेल ने कहा कि खेल गतिविधियों के आधार पर क्षेत्र की प्रतिभाएं निखर रही है। गिल्ली डंडा,कबड्डी ,खोखो सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुई, सांसद ने बताया कि पानसेमल,जलगोन ओर खेतिया मंडलों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया।PM मोदी के मार्गदर्शन में युवाओं को प्रेरित कर उन्हें आगे लाने का कार्य जारी है,युवाओं में उत्साह दिखा और खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों ने सम्मिलित होकर उन्हें आनंद प्राप्त किया,25 दिसम्बर को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में ओर अधिक रोमांचक प्रतियोगिताएं होगी।खेल मैदानो को लेकर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष बाद प्रधानमंत्री ने चिंता की ओर इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर हुईं खेल प्रतियोगिताएं,सांसद ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित,महाविद्यालय स्टाफ से की चर्चा।

जिन स्थानों पर खेल मैदान या अन्य खेल संबंधी समस्याएं होगी अधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट तैयार कर उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार से चर्चा निराकरण करवाया जाएगा।अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय में पहुंचकर उन्होंने प्राचार्य श्रीमती संगीता भंडारी एवं स्टाफ से चर्चा भी की ,प्राचार्य भंडारी ने उन्हें अध्यापन कार्य को लेकर जानकारी दी कि वर्तमान में प्राध्यापकों की कमी के कारण समस्या हो रही थी जिसके बाद जनभागीदारी के सहयोग से प्राध्यापकों की नियुक्ति की लेकिन बॉटनी ओर गणित विषयों के लिए समस्या बनी हुई है।इस दौरान,सांसद गजेंद्रसिंह पटेल,नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी,जनपद सदस्य जगदीश भंडारी,लोकेश शुक्ला,राम सोनाने,चंद्रकांत महाजन,चेनसिंह गदरे सहित महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर सुनील बागले,PTI शिक्षक खो खो प्रभारी संजय कुमार शिरोडे,अनवर खान,नरेंद्र पाठक, एकनाथ सिसोदिया,राजेश गोयल,विद्यालय स्टाफ एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *