सांसद खेल महोत्सव 2025 तहत जिले में विभिन्न मण्डल स्तर पर आयोजित हो रही है खेल गतिविधियां

सांसद खेल महोत्सव 2025 तहत जिले में विभिन्न मण्डल स्तर पर आयोजित हो रही है खेल गतिविधियां

बड़वानी

Shares

सांसद खेल महोत्सव 2025 तहत जिले में विभिन्न मण्डल स्तर पर आयोजित हो रही है खेल गतिविधियां

बड़वानी – सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत बड़वानी जिले के पाटी, जूलवानिया ,सेंधवा के बलवाड़ी एवं धवली एवं पानसेमल की चाटली मंडल में विविध खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। सभी खेल मैदानों पर खिलाड़ियों का जोश, ऊर्जा और अनुशासन देखने योग्य रहा। जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।
महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान की भावना को मजबूती प्रदान करना है। पाटी मंडल में शासकीय कन्या विद्यालय के मैदान खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवन्त सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *