रोटरी क्लब से आए यूएसए के चिकित्सकों द्वारा पुलिस जवानों को CPR का विशेष प्रशिक्षण दिया।
बड़वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी जगदीश डावर के निर्देशन में पुलिस लर्निंग सेंटर, बड़वानी में बेसिक लाइफ सपोर्ट (सीपीआर) का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान की व्यस्त जीवनशैली, असंतुलित खानपान एवं शारीरिक श्रम की कमी के कारण हार्ट अटैक एवं ब्रेन हेमरेज के मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है। आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में प्रतिवर्ष लगभग 75 लाख लोगों की मृत्यु हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज से होती है, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत घटनाएं सार्वजनिक स्थलों—जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, मस्जिद एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों—में घटित होती हैं।प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि सडन कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में यदि मरीज को पहले 4 मिनट के भीतर सीपीआर प्रदान किया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है तथा मस्तिष्क को होने वाली क्षति को भी रोका जा सकता है।इस अवसर पर
डॉ.आनंद कालेपू (एचडी),
डॉ.धीरज पाउदिया (कार्डियोवैस्कुलर सर्जन),
डॉ.किशोर मुकाती (साईं हॉस्पिटल),डॉ.बारचे द्वारा पुलिस जवानों को व्यावहारिक रूप से सीपीआर का प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम में पुलिस जवानों के साथ-साथ रोटरी क्लब बड़वानी सचिव ललित जैन,विशाल अग्रवाल,अक्षय जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।यह प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

