अज़ाक्स पदाधिकारियों सहित सामाजिक संगठन भोपाल में 18 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन
पानसेमल। भोपाल में 18 जनवरी, रविवार कोहोने जा रहे “संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ,जन आक्रोश महाआंदोलन” को ऐतिहासिक बनाने हेतु तैयारी जारी है।जिले के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर सुनील बागले ने बताया की यह महाआंदोलन ST / SC / OBC / Minority समाज के संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण,रोजगार और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है।आज देश में संविधान और आरक्षण पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई साबित होगा।उन्होंने अपील की हे कि अपने अधिकारों के लिए भेल दशहरा मैदान,गोविंदपुरा, भोपाल में समय –सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन में शामिल हो।आंदोलन के माध्यम से वे IAS संतोष वर्मा के विरुद्ध की गई कार्यवाहियाँ वापस लेने, ST / SC / OBC के 3 लाख+ बैकलॉग पदों पर भर्ती,OBC के 13% होल्ड पद अनहोल्ड किए जाएँ, OBC आरक्षण 52%,पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने संविधान की 5वीं अनुसूची का पूर्ण क्रियान्वयन, निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू करने सहित ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने व अन्य मांगे पूर्ण करने की बात रखेंगे।
पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

