SIR जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 22 जनवरी तक लिए जाएंगे दावे-आपत्ति
बड़वानी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में 23 दिसम्बर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य आगामी 22 जनवरी तक चलेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात आयोग द्वारा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज जारी की गई,मतदाता से सम्बंधित जानकारी में कोई त्रुटी(जैसे मात्रा परिवर्तन,सरनेम आदि) तथा नो मैपिंग मतदाताओं के नोटिस जारी करने। के पश्चात ईआरओ / एईआरओ स्तर पर तहसील एवं अनुविधागीय कार्यालय में मतदाताओं के दस्तावेज की जांच की जा रही तथा बीएलओ द्वारा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज का निराकरण किया जा रहा है सभी नागरिकों के प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन और किसी भी प्रकार की त्रुटि या सुधार के लिए 22 जनवरी संबंधित मतदान केंद्र या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास अपने दावे-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। सकते हैं।
बड़वानी/संजय बामनिया

