महाविद्यालय,में पीएम-उषा सॉफ्ट कॉम्पोनेंट योजना अंतर्गत अल्पावधि प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

महाविद्यालय,में पीएम-उषा सॉफ्ट कॉम्पोनेंट योजना अंतर्गत अल्पावधि प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

बड़वानी

Shares

महाविद्यालय,में पीएम-उषा सॉफ्ट कॉम्पोनेंट योजना अंतर्गत अल्पावधि प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

पानसेमल।श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय में पीएम-उषा सॉफ्ट कॉम्पोनेंट योजना के अंतर्गत अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम हैंडमेड आइटम्स (हैंडीक्राफ्ट) का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.संगीता भंडारी के मार्गदर्शन में किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.संगीता भंडारी ने कहा कि भारत का हस्तशिल्प क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।यह न केवल रोजगार के अवसर सृजित करता है, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी सहायक है।ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में सेडमैप जिला समन्वयक श्री अरविंद चौहान ने कहा कि कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।हस्तशिल्प अथवा हैंडीक्राफ्ट वह कला है, जिसमें व्यक्ति अपने हुनर और रचनात्मकता के माध्यम से हाथों से सुंदर एवं उपयोगी वस्तुओं का निर्माण करता है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रोग्राम ट्रेनर श्रीमती पूर्णिमा नांदले,क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुनील बागले,डॉ.सुभाष मंडलोई,डॉ.निशा वास्कले,प्रो. वंदना यादव सहित महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।

पानसेमल/सतीश केवट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *