NSS के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन,विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ सिखा पर्यावरण संरक्षण।

NSS के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन,विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ सिखा पर्यावरण संरक्षण।

बड़वानी

Shares

NSS के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन,विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ सिखा पर्यावरण संरक्षण।

पानसेमल। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ।समापन सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.संगीता भंडारी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर से विद्यार्थियों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सहभागिता करते हुए अपने विकास के साथ-साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डॉ. मंजुला चौहान ने शिविर के दौरान प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बालझिरी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री राजाराम जाधव एवं विशेष अतिथि के रूप में ग्राम टाकली के पटेल प्रतिनिधि श्री अरविंद जाधव उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता के रूप में पानसेमल थाना प्रभारी श्री मंसाराम वगेन तथा द्वितीय वक्ता के रूप में मॉडल स्कूल के प्राचार्य डॉ. संदीप शिंदे उपस्थित रहे।थाना प्रभारी श्री वगेन ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन का पालन अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने डिजिटल साक्षरता पर जोर देते हुए कहा कि आज के युवा वर्ग को सोशल मीडिया का सही और सुरक्षित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, किसी को भी यूपीआई आईडी,ओटीपी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी।मॉडल स्कूल पानसेमल के प्राचार्य डॉ.संदीप शिंदे,जो स्वयं पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक रह चुके हैं,ने एनएसएस के महत्व और इसके माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किए। कन्या शिक्षा परिसर स्कूल पानसेमल के प्राचार्य श्री संतोष पवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समापन सत्र के अंत में शिविर में सहभागिता का प्रमाण पत्र का किया गया।शिविर में 51 छात्राएं एवं 50 छात्र सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक अर्जुन सोलंकी ने किया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष मंडलोई द्वारा किया गया। समापन सत्र में डॉ आशा चौहान डॉ निशा वास्कले डॉ राजेश दिवाकर प्रो अभिनव पांडे संतोष चौहान रिक्षिता भंडारी रितेश मकवाने सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

पानसेमल/सतीश केवट की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *