वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम उमटी में पुलिस चौपाल, सिकलीगर समाज से किया जनसंवाद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम उमटी में पुलिस चौपाल, सिकलीगर समाज से किया जनसंवाद

बड़वानी

Shares

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम उमटी में पुलिस चौपाल, सिकलीगर समाज से किया जनसंवाद

बड़वानी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा थाना वरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमर्टी में पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों से जनसंवाद किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से सिकलीगर समाज के प्रमुख नागरिकों से संवाद कर उन्हें अवैध हथियार निर्माण एवं विक्रय जैसे गैरकानूनी कार्यों से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। श्री डावर द्वारा समाज के लोगों को मेहनत, मजदूरी एवं वैकल्पिक रोजगार अपनाकर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अवैध गतिविधियों में संलिप्तता से व्यक्तिगत जीवन, सामाजिक प्रतिष्ठा तथा बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ग्राम की महिलाओं से भी अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियार निर्माण अथवा विक्रय में लिप्त हो,तो उसकी जानकारी पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
जनसंवाद कार्यक्रम में एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे,थाना प्रभारी वरला श्री नारायण रावल, थाना स्टाफ, ग्राम उमटी के सरपंच, सिकलीगर समाज के प्रमुख व्यक्ति सहित लगभग 70–80 ग्रामवासी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि बड़वानी पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की समस्या के प्रत्येक पहलू पर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पुलिस चौपालों के माध्यम से सिकलीगर समुदाय को अवैध हथियार निर्माण छोड़कर सम्मानजनक जीवन जीने हेतु मुख्यधारा में शामिल करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *