सरस्वती शिशु मंदिर पानसेमल में कुटुंब प्रबोधन,प्रर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न।

सरस्वती शिशु मंदिर पानसेमल में कुटुंब प्रबोधन,प्रर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न।

बड़वानी

Shares

सरस्वती शिशु मंदिर पानसेमल में कुटुंब प्रबोधन,प्रर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न।

पानसेमल।सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे पर्यावरण संरक्षण,कुटुंब प्रबोधन,एवं धर्म जागरण के विषयों पर जागरूक किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती,भारत माता एवं प्रणव अक्षर ओम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी चौहान(हाई स्कूल प्राचार्या),मुख्यवक्ता श्रीमती जागृति चावड़ा,अध्यक्षता श्रीमती चंपाबाई जैन रहे। प्रस्तावना विद्यालय की दीदी कु.सुमित्रा पवार ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कु.लतिका मुजले दीदी द्वारा किया गया,अतिथि ने अपने उद्बोधन में कुटुंब प्रबोधन नारी के सप्त गुण कीर्ति,श्री,वाक्, स्मृती, मेधा, धृति, क्षमा, गुण की व्याख्या करते हुए कहां की नारी ही परिवार व समाज की आधारशिला है,नागरिक कर्तव्य स्वदेशी इस पर प्रकाश डाला।सनातन संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी की गई जो श्रीमती ममता चौधरी दीदी द्वारा संपन्न करवाया गया।श्रीमती लक्ष्मी चौहान दीदी द्वारा संकल्प दिलवाया की स्वदेशी वस्तुएं अपनाने हेतु माता,भैया,बहनों सहित 150 संख्या उपस्थित रही।अंत में श्रीमती ज्योति चौधरी दीदी के द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रकट किया गया। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष कुश चौहान एवं प्राचार्य देवेंद्र सोनवणे सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *