मुनि श्री प्रणुत सागर जी मुनिराज का ससंघ हुआ,सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में मंगल प्रवेश

मुनि श्री प्रणुत सागर जी मुनिराज का ससंघ हुआ,सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में मंगल प्रवेश

बड़वानी

Shares

मुनि श्री प्रणुत सागर जी मुनिराज का ससंघ हुआ,सिद्ध क्षेत्र बावनगजा में मंगल प्रवेश

बड़वानी।दिगंबर जैन समाज के संत पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महा मुनिराज के शिष्य प्रसन्न मना मुुनि श्री प्रणुत सागर जी मुनिराज का बड़वानी से मंगल बिहार हुआ मुनि श्री बड़वानी और आस पास के श्रावक श्राविकाओं के साथ पद विहार करते हुए श्री सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी पहुंचे रास्ते में मुनिश्री द्वारा धर्म की कई बारीकियों को श्रावकों को बताया साथ ही श्रावक श्राविकाओं ने जय घोष के साथ,मंगल गान करते हुए बिहार ने साथ रहे ,सिद्ध क्षेत्र पर बावनगजा कमेटी ने मुनिश्री के पाद प्रक्षालन,आरती उतार कर श्रीफल भेंट किया और ढोल की थाप पर मंगल प्रवेश कराया,मुनि श्री ससंघ बड़े बाबा के दर्शनार्थ पर्वत पर पहुंच कर दर्शन किए ,मुनिश्री के सानिध्य में रात्रि में अहिंसा कॉन्सेप्ट जैन भजन संध्या धन्य श्री की सुमधुर आवाज में कई श्रावक श्राविका की उपस्थित में सम्पन्न हुई जिसमें श्रावकों ने खूब भक्ति मय नृत्य किए ,मुनिश्री ने तलहटी के मंदिर के भी दर्शन किए तथा पूर्व से विराजित उपाध्याय श्री विभंजन सागर जी से भी मिलन हुआ, पश्चात बावनगजा ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष विनोद दोशी और ट्रस्ट कमेटी द्वारा मुनिश्री प्रणुत सागर जी को आगामी माघ चतुर्दशी 16और 17 जनवरी को होने वाले वार्षिक मेले भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक ,निर्वाण लाडू और मस्तकाभिषेक में सानिध्य प्रदान करने के लिए श्रीफल चढ़ाया ,मुनिश्री ने सानिध्य प्रदान करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की जिससे ट्रस्ट कमेटी और उपस्थित समुदाय ने हर्ष जताते हुए गुरुदेव के जयकारा लगाए,शीघ्र ही मुनि श्री के सानिध्य में कमेटी की मीटिंग कर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मेला कमेटी का गठन कर सभी को उनके कार्य सौंपे जाएंगे और शीघ्र ही पूरा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा ,1 तारीख नए वर्ष में गुरुदेव के सानिध्य में पर्वत राज की वंदना के साथ ही हजारों श्रावकों के बीच नव वर्ष के आगमन में विश्व की सबसे पहली सबसे बड़ी प्रतिमा 84 फिट भगवान आदिनाथ के चर्णाभिषेक और शांतिधारा संपन्न होगी।गुरुदेव को श्रीफल चढ़ाने में ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद दोषी, उपाध्यक्ष जितेंद्र गोधा, ट्रस्टी धर्मेंद्र जैन, ट्रस्टी डॉक्टर चक्रेश पहाड़िया वरिष्ठ मुन्नूलाल जी,पदम जैन,ऋषभ जैन एडवोकेट,सोनू जैन,सिद्धार्थ जैन,राजेश गोधा,रवींद्र जैन,किरण दोषी, प्रवीणा पहाड़िया,नमी पहाड़िया, पुष्पा बोहरा, मीना वोहरा आदि उपस्थित रहे,उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने प्रदान की।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *