रोटरी क्लब ने करवाया बालकुआ के शिल्पकार बुधाजी का नेत्रदान
बड़वानी।जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम बालकुआ के बुधाजी के निधन पर रोटरी क्लब सचिव ललित जैन ने पुत्र डॉक्टर रमेशचंद्र पंवार से चर्चा कर परिवार को नेत्रदान हेतु तैयार कर डॉक्टर चक्रेश पहाडिया को नेत्रदान की सूचना दी । डॉक्टर पहाडिया एवम सामाजिक कार्यकर्ता अजित जैन एवम निशा रंदा ने उनके घर पहुंचकर नेत्रदान सम्पन्न करवाया ओर कॉर्निया निकालकर एम के आई इंटरनेशनल बैंक इंदौर पहुँचाया । सचिव ललित जैन ने परिजनों से नेत्रदान का सहमति पत्र भरवाया। बुधाजी पिछले 78 वर्षों से ग्राम बालकुआ में रह रहे थे । वे अच्छे शिल्पकार थे।नवजात बच्चों के लिए लकड़ी ओर कपड़े की झोली बनाते थे जिसमें छोटे-छोटे बच्चे रुदन करते करते झूलते झूलते उसमें सो जाते थे । अपने स्वजन को खोने के पश्चात दुःख की विपरीत परिस्थिति में भी अनजान लोगों को रोशनी मिल सके इसलिए समाज या परिवार में तुरंत जागरूकता के साथ नेत्रदान करवा रहे है। दुःख भरी घटना के बाद भी अपनी पीड़ा के बीच भी नेत्रदान का निर्णय लेने वाले परिजन डॉक्टर रमेशचंद्र पंवार,गोपाल जी पवार
जगदीश जी पवार,अरुण पंवार,रोशन पंवार,कुलदीप पंवार,भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष निशांत पंवार ,रमेश चंद्र पवार कलेक्टर आफिस , कैलाश चंद्र पवार ,गोवर्धन आसोरिया,प्रवीन मालवीय पार्षद सचिन चौहान ,जगदीश मुकाती एवं परिवार का रोटरी क्लब बड़वानी ने आभार व्यक्त किया ।

