जिले में शैक्षणिक सुधार हेतु प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक संपन्न।
बड़वानी । कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागृह, बड़वानी में जिले के प्री-बोर्ड परीक्षा परिणामों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर में कहा कि हर एक बच्चा महत्वपूर्ण है, उसकी प्रगति और उसे शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता हैं । बैठक के दौरान प्री बोर्ड परीक्षा परिणामों में जिन विद्यालयों का प्रदर्शन निम्न हैं वह प्रति छात्रवार अनुसार विश्लेषण करे, उनकी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन कर देखे कि बच्चा कहा गलती कर रहा हैं कहा सुधार की आवश्यकता हैं। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉडल पेपर्स का सघन अभ्यास कराया जाए। अगले 15 दिन में सुधार करे ताकि मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर हो सके। उनके लिए अनिवार्य रूप से श्उपचारात्मक कक्षाएंश् संचालित की जाएं। कठिन विषयों जैसे गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों के लिए विशेष अभ्यास सत्र आयोजित करे। शिक्षक व्यक्तिगत रूप से छात्रों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

