कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बड़वानी

Shares

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक सम्पन्न

निर्वाचक नामावली की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मैपिंग व गणना पत्रक वितरण कार्य को बढ़ाया जाए

मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत क्लस्टर बनाकर लाभ प्रदान करें – कलेक्टर

बड़वानी – कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक मे दिए गए निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 को लेकर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैपिंग कार्य एवं गणना पत्रक वितरण कार्य को बढ़ाया जाए, साथ ही किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा कर प्रगति लाए। इस कार्य हेतु समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को टीम में सम्मिलित कर कार्यक्षमता बढ़ाते हुए कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए प्रत्येक विभाग को लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक शिकायतों का निराकृत करने एवं भविष्यात्मक जवाब दर्ज न करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को अधिक संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य पूर्ण कर अंतिम प्रकाशन कराने के निर्देश दिए।
फार्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में वेब जीआईएस पोर्टल 2.0 से विकासखंडवार रिपोर्ट की प्रतिदिन समीक्षा कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनसी पंजीयन को लेकर समस्त नियम बीएमओ, ब्लॉक सुपरवाइजर को ट्रिपल ए का डाटा लेकर निचले स्तर पर लक्ष्य अनुरूप निगरानी कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिले में 70$ आयु से अधिक वृद्धजनों एवं नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में कलेक्टर ने बुधवार को कैम्प आयोजित कर पात्र नागरिकों को इसका लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कंट्रोल रूम स्थापित करें एवं मिशन मोड में निरंतर समीक्षा तथा फॉलोअप लेकर कार्य करवायें।
मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की क्लस्टर बनाकर नागरिकों को इसका लाभ दें। सम्बन्धित विभागों समन्वय स्थापित कर एकीकृत प्लान बना कर कार्य करें।
पीएम आदि आदर्श ग्राम के तहत ईई आरईएस, समस्त नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया कि अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर कार्य पूर्ण करें।
बैठक में पीएम स्वनिधि योजना क्रियाशील स्कूल भवन, कीचड़ मुक्त पंचायत, गणवेश एवं पुस्तक वितरण छात्रवृति सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री के.के मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेन्द्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान सहित समस्त विभागो के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *