इंदल उत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ग्राम मटली का दौरा कर अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश।

इंदल उत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ग्राम मटली का दौरा कर अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश।

बड़वानी

Shares

इंदल उत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ग्राम मटली का दौरा कर अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश।

बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सोमवार ग्राम मटली का दौरा किया। इस दौरान उन्होने 23 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे तीन दिवसीय इंदल उत्सव एवं इस दौरान दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु लगाए जाने वाले सेवा कार्यक्रम संबंधी आवश्यक निर्देश संबंधित विभागो के पदाधिकारियो को दिये।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला,अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय,एडिशनल एसपी धीरज बब्बर,एसडीएम सेंधवा आशीष,एसडीएम राजपुर कुमार सानू देवड़िया,एसडीएम पानसेमल रमेश सिसोदिया,रानी काजल माता समिति के रेवाराम कुमरावत,योगेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागो के मैदानी अमला एवं आयोजक संस्कृति विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।मटली निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति के पदाधिकारियो एवं आयोजक से भी चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के संबंध में मंच व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था,बैरिकेटिंग,संवाद कार्यक्रम,ट्रैफिक व्यवस्था,रूट संचालन,भीड़ प्रबंधन आदि के तहत की जाने वाली आवश्यक तैयारियों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाये।इस दौरान कलेक्टर ने आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर उपस्थित एडिशनल एसपी से भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

इंदल उत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ग्राम मटली का दौरा कर अधिकारियो को दिए आवश्यक निर्देश।

उल्लेखनीय है कि ग्राम मटली में तीन दिवसीय इंदल उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष 23 से 25 दिसम्बर तक आयोजित किया जाता हैं।इस वर्ष प्रथम दिवस महामहिम राजपाल सम्मिलित होंगे।संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिदिन शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायें।इसके तहत आस-पास के एवं प्रदेश स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।रानी काजल माता वनवासी समिति,मटली(तहसील राजपुर) द्वारा महावीर सेवा सदन,कोलकाता के सहयोग से दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु एक महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 24 दिसंबर 2025 से दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग जैसे नकली हाथ,नकली पैर, कैलिपर्स आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके दैनिक जीवन को सुगम करना है।कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों को विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण उपरांत आवश्यक कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *