पुलिस द्वारा चाइनीज डोर (मांजा) के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।

पुलिस द्वारा चाइनीज डोर (मांजा) के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।

बड़वानी

Shares

पुलिस द्वारा चाइनीज डोर (मांजा) के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।

अंजड़। पुलिस ने अवैध मांझे के बिक्री के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए नासीर मोहम्मद पिता इलाहीबक्श हनुमान मोहल्ला अंजड निवासी पर कार्यवाही की हे।प्राप्त जानकारी अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना अंजड पुलिस द्वारा अवैध चाइनीज मांजा विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रेवाराम चौहान के नेतृत्व में थाना अंजड पुलिस टीम द्वारा हनुमान मोहल्ला,अंजड में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को उसकी दुकान से अवैध रूप से चाइनीज डोर (मांजा) बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 8 नग चाइनीज डोर (मांजा) कुल कीमत ₹410/- जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 223 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान,उप निरीक्षक महावीर चंदेल
सहायक उप निरीक्षक जयपाल मंडलोई,प्रधान आरक्षक अजय यादव,आरक्षक सुनील बर्डे
सराहनीय भूमि का रही।

अंजड़/सतीश परिहार की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *