अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस ने की कार्यवाही आरोपियों को पकड़ा गया

अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस ने की कार्यवाही आरोपियों को पकड़ा गया

बड़वानी

Shares

अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस ने की कार्यवाही आरोपियों को पकड़ा गया

जुलवानिया।अवैध रूप से गोवंश परिवहन करने पर पुलिस ने कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 26.12.2025 को थाना जुलवानिया पुलिस द्वारा एबी रोड पर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से अवैध गोवंश परिवहन की सूचना प्राप्त हुई।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री महेश सुन्नैया के मार्गदर्शन में अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की गई।पेट्रोलिंग के दौरान एक छोटा हाथी (एलजीवी) वाहन क्रमांक MP46 ZD 0173 ठिकरी की ओर से तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 02 बैल एवं 01 केड़ा को अत्यंत क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया।पुलिस द्वारा मौके से लोडिंग वाहन,अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- 2 बैल एवं 1 केड़ा अनुमानित कीमत ₹95,000/- को जप्त करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान वाहन छोड़कर फरार हुए गोवंश मालिक अजय शिंदे एवं ऋतिक शिंदे को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई,जिनसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।कार्यवाही में निरीक्षक रामकुमार पाटील,उपनिरीक्षक अशोक खेडकर,सह.उपनिरीक्षक राजेश नैय्यर आरक्षक चालक सुनील वर्मा,आरक्षक मुकेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।कार्यवाही के दौरान आरोपियों के विरुद्ध धारा 4,6,9 म.प्र.गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004, धारा 11(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम,धारा 6(क),6(ख) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *