पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर सट्टा संचालन में लिप्त 9 आरोपियों को पकड़ा,36,030/- रू. किए जप्त।
सेंधवा/बड़वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के द्वारा सेंधवा शहर जिला बड़वानी में अवैध रूप से सट्टा संचालन की सूचनाओं मिलने पर थाना प्रभारी सेंधवा शहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम के द्वारा शहर में चोरी छिपे अवैध सट्टा चला रहे व्यक्तियों की सूचना पर, सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सेंधवा शहर बलजीत सिंह को निर्देशित किया ।पुलिस टीम द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर चोरी छिपे चल रहे अवैध सट्टे के दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें एक स्थान पर 4 व्यक्ति 1. शंकर पिता कालू कुशवाह, उम्र 50 साल, निवासी नाले पार सेंधवा 2. ओमप्रकाश पिता चंदुलाल शर्मा, उम्र 75 साल, निवासी मंगलम होटल के पीछे सेंधवा, 3.अनिल पिता मधुकर सोनी, उम्र 45 साल, निवासी नालेपार सेंधवा तथा 4. संजय पिता प्रकाश जाटव, उम्र 50 साल, निवासी नया बस स्टैंड सेंधवा को पकड़ा जिनके कब्जे से सट्टा पर्ची व नकदी 29,240/- रू. जप्त किए गए तथा एक अन्य टीम द्वारा दूसरे ठिकाने पर दबिश देकर 5 आरोपी 1. मोहन पिता छबिलाल मोरे, उम्र 55 साल, निवासी रामकटोरा सेंधवा, 2. सादिक पिता रमजान, उम्र 40 साल, निवासी दावल बेड़ी सेंधवा, 3. कपिल पिता द्वारका, उम्र 32 साल, निवासी नया बस स्टैंड सेंधवा, 4. किशोर पिता हीरालाल आमकरे, उम्र 51 साल, निवासी ईरानी कॉलोनी सेंधवा,5. हुकुम पिता रामेश्वर प्रजापत, उम्र 56 साल, निवासी निवाली को पकड़कर उनसे 6,790/- रू.जप्त कर टीम द्वारा 9 आरोपियों के पास से कुल 36,030/- रू. जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध 4(क) सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया।इस दौरान थाना प्रभारी सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, प्रधान आरक्षक महेंद्रपाल सिंह,आरक्षक योगेश्वर चौहान,नीरज,लवकुश,दिनेश, जितेन्द्र,राजीव,अनिल कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।
सेंधवा/बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

