पुलिस द्वारा 6 जुआरियो जुआ खेलते हुए पकड़ा,प्रकरण दर्ज
बड़वानी पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हे।आरोपियों के कब्जे से ₹9,400/- नगद राशि एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।पुलिस थाने अपराध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है,पुलिस द्वारा सतपाल पिता अंतरसिंह पटवा निवासी वार्ड क्र. 01 नवलपुरा,बड़वानी आकाश पिता संजय वासनिया निवासी ग्राम बड़गांव,साबीर पिता साकीर खान, निवासी न्यू सौरठ मोहल्ला,रोहित पिता मंशाराम वास्कले , निवासी ग्राम बोम्या
कमल पिता मंशाराम वास्कले,निवासी ग्राम बोम्या,राजेन्द्र पिता मंशाराम सोलंकी,निवासी ग्राम कल्याणपुरा पर कार्यवाही करते हुए 4 मोटरसाइकिल भी बरामद की।पुलिस ने S.P.जगदीश डावर के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एस.डी.ओ.पी. दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह द्वारा थाना बड़वानी पुलिस टीम के साथ 28.12.2025 को ग्राम कटोरा में अवैध रूप से जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी,जहाँ एक कमरे में जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा गया।आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़वानी में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।आरोपियों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बड़वानी के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को केन्द्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।बड़वानी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।कार्यवाही के दौरान निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह,उप निरीक्षक रवि ठाकुर,उप निरीक्षक सुरेश मुवेल,सहायक उप निरीक्षक हरेसिंह सोलंकी,प्रधान आरक्षकहरेसिंह,देवीसिंह, देवीसिंह,आरक्षक यादवेन्द्र, दिलीप,नितेश,संजय,हितेन्द्र, दिनेश,चेतन,तारिक,आत्माराम योगेश की सराहनीय भूमिका रही है।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

