पुलिस ने चोरी के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
अंजड़ क्षेत्र में घटित चोरी के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया तथा ₹6,95,000/- की बड़ी धनराशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 19.11.2025 को फरियादी रघुनाथ पिता बाबू चौहान, उम्र 70 वर्ष, निवासी बड़दा बसाहट, ने थाना अंजड़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बेची हुई जमीन की राशि ₹11 लाख लेकर देवास से अपने रिश्तेदारों के साथ घर लौट रहा था।रास्ते में ग्राम मेहगांव डैब बस स्टैंड पर फरियादी के रिश्तेदार चरणदास एवं अजय ने उसके बैग से ₹7 लाख चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए।रिपोर्ट पर थाना अंजड़ में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर को अवगत कराया।पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं
एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सतत प्रयास करते हुए आरोपी अजय कोली को पकड़ने की रणनीतिक कार्रवाई की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से ₹6,95,000/- की चोरी की राशि बरामद की गई।आरोपी को माननीय न्यायालय अंजड़ में पेश कर दिया गया है।प्रकरण में दूसरा आरोपी चरणदास कोली अभी फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।कार्रवाई में निरीक्षक रेवाराम चौहान,थाना प्रभारी अंजड़,उप निरीक्षक दिनेश चंगोड,प्रधान आरक्षक 671 रघुवीर खोड,प्रधान आरक्षक 72 सुरेश पाटीदार,आरक्षक 561 पवन प्रजापत,आरक्षक 570 महेंद्र बघेल एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।थाना अंजड़ पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता, तत्परता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है। चोरी जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में यह कार्रवाई अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
अंजड़/सतीश परिहार

