ऑपरेशन हवालात के तहत लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन हवालात के तहत लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़वानी

Shares

ऑपरेशन हवालात के तहत लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़वानी।पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में जिले में स्थाई वारंटियों एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन हवालात के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिलावद पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। सिलावद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक लाल रंग की कार में अवैध रूप से शराब भरकर बड़वानी की ओर ले जाई जा रही है, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय उर्फ चनिया अलावे पिता सजन जाति भीलाला, निवासी तलावपुरा, भवरीया को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की गई थी, जबकि अन्य आरोपी संतोष पिता अमरसिंह बघेल निवासी अमलझुमल एवं सोहन भुरिया पिता बद्री भुरिया निवासी अमलझुमा मौके से फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा सतत प्रयास कर सोहन पिता बद्री भुरिया को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था, किंतु आरोपी संतोष पिता अमरसिंह अपनी चतुराई व चालाकी से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बड़वानी द्वारा प्रकरण क्रमांक 514/2025 धारा 34(2) एक्साइज में आरोपी संतोष पिता अमरसिंह के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था, जो वर्ष 2025 से न्यायालय में उपस्थित न होकर लगातार फरार चल रहा था।ऑपरेशन हवालात के तहत पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलावद उनि. वीरबहादुरसिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने पर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रिश्तेदारी में आया हुआ है तथा अवसर मिलते ही पुनः फरार हो सकता है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी संतोष पिता अमरसिंह बघेल को गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी सिलावद उप निरीक्षक वीरबहादुरसिंह चौहान, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाटीदार, प्रधान आरक्षक प्रवीण,आरक्षक बालकृष्ण ठाकुर, चालक आरक्षक सावन आर्से की सराहनीय भूमिका रही।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *