अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई 3 गौवंश व टेम्पो जप्त,एक आरोपी गिरफ्तार
बड़वानी। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना पाटी पुलिस द्वारा अवैध गौवंश परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी पाटी उप निरीक्षक रामदास यादव द्वारा अपने बीट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ एक हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। थाना पाटी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लाल रंग के टेम्पो में क्रूरतापूर्वक गौवंश भरकर बमनाली–पाटी–बोकराटा मार्ग होते हुए महाराष्ट्र की ओर अवैध वध हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए मार्ग पर घेराबंदी की गई।कुछ समय पश्चात एक लाल रंग का टेम्पो दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 03 नग गौवंश, जिन्हें क्रूरतापूर्वक भरा गया था, अवैध रूप से परिवहन करते पाए गए।
पुलिस द्वारा मौके पर—
03 नग गौवंश (अनुमानित कीमत ₹26,000/-)
टेम्पो क्रमांक MP11ZC-6475 (कीमत ₹2,00,000/-)
कुल माल मशरूका कीमत ₹2,26,000/- को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी का विवरण इस प्रकार है— करमचन्द्र पिता चन्दनसिंह मण्डलोई, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कुतेडी, थाना बाग, जिला धार।उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना पाटी पर अपराध क्रमांक 012/2026 अंतर्गत
धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं
धारा 11(1)(घ) म.प्र. पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।कार्रवाई में थाना पाटी पुलिस के—उनि. रामदास यादव (थाना प्रभारी)सउनि ब्रजेश मिश्रा प्र.आर. नरेश ठकराव प्रआर. राजेन्द्र राठौड़ आर. ज्ञानेश्वर तायड़े आर. नत्थुसिंह डावर की सराहनीय भूमिका रही।
बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

