PM श्री शासकीय हाई स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई।

PM श्री शासकीय हाई स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई।

बड़वानी

Shares

PM श्री शासकीय हाई स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई।

बड़वानी।महान गणितज्ञ एवं गणित जगत को अमूल्य योगदान देने वाले श्रीनिवास रामानुजन की 128वीं जयंती पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल बड़वानी में उत्साह, गरिमा एवं शैक्षणिक वातावरण के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों में गणितीय सोच, तार्किक क्षमता एवं रचनात्मकता के विकास के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विविध शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रथम दिवस विद्यार्थियों की गणितीय दक्षता को परखने हेतु गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।द्वितीय दिवस क्रॉसवर्ड सॉल्विंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिससे विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक सोच एवं समस्या समाधान क्षमता को प्रोत्साहन मिला।तृतीय एवं अंतिम दिवस चित्रकला प्रतियोगिता तथा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन, संघर्ष एवं उपलब्धियों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रधान अध्यापक श्री सियाराम मोरे की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की सफलता में श्रीमती पूजा जैन एवं श्री योगेंद्र दीक्षित का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा।इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रीनिवास रामानुजन के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गणित के क्षेत्र में नवाचार,अनुसंधान एवं निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान की।

बड़वानी/संजय बामनिया की रिपोर्ट

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *