पुलिस थाने पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
पानसेमल पुलिस थाने पर संत अगस्टिन सोशल संस्था द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमे दिव्यांगजनों के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई,ट्रेनर रवींद्र खेड़कर द्वारा पुलिस विभाग को महिला अधिकार,बाल अधिकार,जेंडर समानता,पॉक्सोअधिनियम,दिव्यांगजनो के अधिकार,मानसिक,शारीरिक हिंसा सहित अन्य विषयो से संबंधित विभिन्न प्रावधानों और व्यवहारिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही,इन विषयों पर संवेदनशीलता बढ़ाने तथा प्रभावी हस्तक्षेप सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया गया।इस दौरान थाना प्रभारी मंशाराम वगेन,पुलिस कर्मचारी अधिकारी,संत अगस्टिन सोशल संस्था ब्लॉक कॉर्डिनेटर,सुरेश बडोले,असिस्टेंट राजू बर्डे मौजूद रहे।
पानसेमल/सतीश केवट

