निवाली क्षेत्रवासियों के लिए नव निर्मित कनिष्ठ यंत्री कार्यालय की हुआ लोकार्पण,विद्युत संबंधी समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण,
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निवाली क्षेत्रवासियों की सुविधाओं हेतु नवसृजित कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का लोकार्पण विधायक श्याम बर्डे ने जनप्रतिधियों एवं वरिष्ठजनों के साथ किया।क्षेत्रवासियों की मांग एवं विधायक बर्डे के प्रयासों से यह सौगात मिली है।कार्यालय की आवश्यकता लंबे समय थी जिसकी स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ।पूर्व में निवाली नगर तथा आसपास के गांवों के नागरिकों को अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु 20 किलोमीटर दूर पलसुद जाना होता था लेकिन यह सुविधा उन्हें कार्यालय में उपलब्ध हो पाएगी। इससे क्षेत्रवासियों के समय,श्रम की बचत तो होगी साथ ही अतिरिक्त खर्च से भी निजात मिल सकेगा।विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही शिकायत दर्ज करने और उनका त्वरित निराकरण होने से विद्युत सेवा अधिक सुगम,पारदर्शी और प्रभावी रूप से उपलब्ध होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी सुविधाओं का विस्तार वास्तव में विकास की गति को मजबूत करता है और जनसेवा को नई दिशा प्रदान करता है।नवीन कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का शुभारंभ निवाली क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका लाभ आने वाले समय में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रवासियों को निरंतर मिलता रहेगा।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिसोदिया,उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चत्तरसिह पटेल,मंडल अध्यक्ष श्याम पंडित,जनपद सदस्य भुरूलाल तरोले, संतोष राठौड़,विद्युत विभाग अधिकारी सहित कर्मचारी जनप्रतिनिधी,कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
पानसेमल/सतीश केवट

